रामलीला मैदान में पकायी जा रही है भाजपा की 5000 KG खिचड़ी, विश्व रिकार्ड पर नजर
- पाक के नापाक हरकतों का हिसाब करने के लिए परसपुर मे बुलंद हुई आवाज
- शहीदों के खून से और कब तक भीगता रहेगा धरती माँ का दामन
- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों को पत्रकार संगठनो ने दी श्रद्धांजलि
- मण्डलायुक्त सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद जवानों को दी नम आँखों से श्रद्धान्जलि
- खबर का असर ! मुर्दे के नाम पर राशन खारिज करने वाले कोटेदार पर तनी डीएसओ की भृकुटि !
नयी दिल्ली। भाजपा की दिल्ली इकाई पिछड़े वर्ग के लोगों का ‘‘भीम महासंग्राम’’ आयोजित कर रही है जिसके लिए रविवार को रामलीला मैदान में 5000 किलो ‘‘समरसता खिचड़ी’’ बनाने की तैयारी शुरू की गई। यह खिचड़ी पकाने पकाने वालों में शामिल एक रसोइयो ने बताया कि ‘‘समरसता खिचड़ी’’ को पकाने के लिए 400 किलो चावल, 100 किलो मसूर की दाल, 350 किलो सब्जियां, 100 किलो देशी घी, 100 लीटर तेल, 2,500 लीटर पानी और 250 किलो मसालों का उपयोग किया जा रहा है।
राष्ट्रीय राजधानी में करीब तीन लाख दलितों के घरों से एकत्र किए गए चावल और मसूर की दाल से एक विशाल बर्तन में 5000 किलो ‘‘समरसता खिचड़ी’’ पकाई जा रही है। यह कवायद विश्व रिकार्ड बनाने के लिए की जा रही है। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने पहले कहा था, ‘‘एक पात्र में 3,000 किलो खिचड़ी पकाने का विश्व रिकार्ड नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर के नाम पर है। वह अब एक पात्र में 5,000 किलो समरसता खिचड़ी पकाने का नया विश्व रिकार्ड बनायेंगे।’’